राम भजन

अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार भजन लिरिक्स हिंदी में

अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार भजन लिरिक्स हिंदी में

अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में,

है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में।।



मेरा निश्चय है बस एक यही,
एक बार तुम्हे पा जाऊं मैं,

अर्पण करदूँ दुनिया भर का,
सब प्यार तुम्हारे हाथों में।।



जो जग में रहूँ तो ऐसे रहूँ,
जैसे जल में कमल का फूल रहे,

मेरे सब गुण दोष समर्पित हों,
करतार तुम्हारे हाथों में।।



यदि मानव का मुझे जन्म मिले,
तो तेरे चरणों का पुजारी बनूँ,

इस पूजा की एक एक रग का,
हो तार तुम्हारे हाथों में।।



जब जब संसार का कैदी बनू,
निष्काम भाव से कऱम करूँ,

फिर अंत समय में प्राण तजूं,
निराकार तुम्हारे हाथों में।।



मुझ में तुझ में बस भेद यही,
मैं नर हूँ तुम नारायण हो,

मैं हूँ संसार के हाथों में,
संसार तुम्हारे हाथों में।।



अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में,

है जीत तुम्हारे हाथों में,
और हार तुम्हारे हाथों में।।

 

No video available

Share This Post:

Telegram Group Join Now

Leave Message

आज के नए भजन

Popular Bhakti Songs

दीन बंधू दीनानाथ, मोरी सुध लीजिये भजन लिरिक्स
सबरी के बैर सुदामा के तण्डुल, रुचि-रुचि भोग लगाबायन लिरिक्स
म्हारा जुना जोशी, राम मिलन कद होसी लिरिक्स
नाम रो दीवानों ज्यारो, कोई क्या करे रे भजन लिरिक्स इन हिंदी
तुम उठो सिया सिंगार करो भजन लिरिक्स इन हिंदी
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊं गली गली भजन लिरिक्स
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने मे भजन लिरिक्स इन हिंदी
हम जानत हमरे संग बीती, एक एक बार सभी संग बीती भजन लिरिक्स
थार घट में बसे रे भगवान भजन लिरिक्स इन हिंदी
खुल जायेंगे सोए भाग मेरे, राम लला जब आएँगे लिरिक्स
चित्रकूट के घाट घाट पर, भीलनी जोवे बाट लिरिक्स
राम नाम आधार जिन्हें, वो जल में राह बनाते हैं भजन लिरिक्स

Stay Connected With Us

bhaktisongslyrics-WhatsApp