कृष्ण भजन

राधे नाम का लूट खजाना, बन जा राधे का दीवाना लिरिक्स

राधे नाम का लूट खजाना, बन जा राधे का दीवाना लिरिक्स

Radhe Naam Ka Loot Khajana Bhajan Lyrics

तर्ज – हमने आँगन नहीं बुहारा


राधे नाम का लूट खजाना,
बन जा राधे का दीवाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम। ।


राधे राधे जपे जा किस्मत,
खुल जाएगी तेरी,
राधे किरपा दिखलाने में,
ना करती है देरी,
तू चरणों में शीश झुकाना,
राधे नाम का गाले गाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम। ।


राधे नाम की मस्ती में,
सुध बुध अपनी बिसरा दे,
राधे नाम की शक्ति पल में,
तेरे भाग जगा दे,
अपना हाल तू इसे सुनाना,
अपनी बात तू इसे बताना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम। ।


राधे चरण की धूलि तू,
अपने मस्तक लगवाले,
बंद पड़ी तकदीर के ताले,
पल में ही खुलवाले,
जिन चरणों में झुके जमाना,
तू भी उसको शीश झुकाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम। ।


सच कहता हूं राधे रानी,
बड़ी है दीन दयालु,
सारे जग पे किरपा करती,
ऐसी है कृपालु,
गर तुझको है काम बनाना,
तो चरणों से दूर ना जाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम। ।


राधे नाम का लूट खजाना,
बन जा राधे का दीवाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम। ।


 

YouTube video thumbnail

Share This Post:

Telegram Group Join Now

Leave Message

आज के नए भजन

Popular Bhakti Songs

कोई कहियो गिरधर आवन की लिरिक्स इन हिंदी
मोहन आवो तो सही, गिरधर आवो तो सही भजन लिरिक्स
कानुड़ा थारी लागे छवि प्यारी, बिरज म बाँसुरी बाज़ी लिरिक्स
डगर है मुश्किल कठिन सफर है भजन लिरिक्स
बड़े प्यारे हो तुम सरकार, सांवरे दिल ना लगे लिरिक्स
बोलो तो एक बार, राधे अलबेली सरकार लिरिक्स
पनघट पे सांवरिया आये, मुरलिया बजाये लिरिक्स इन हिंदी
नदिया रा नीर सांवरा रोक ने बतावा भजन लिरिक्स इन हिंदी
ग्वालिड़ा तू कोनी जाने पिड़ परायी भजन लिरिक्स इन हिंदी
राधा तेरे बिना तेरा श्याम है आधा | कृष्णा भजन लिरिक्स
तेरे बिना मेरी कौन खबर ले सांवरा लिरिक्स
नबजिया वैद क्या जाणे , हमें दिल कि बीमारी है लिरिक्स इन हिंदी

Stay Connected With Us

bhaktisongslyrics-WhatsApp